chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | पुलिस कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा, जानिए मामला

 

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में भूमि अधिग्रहण विवाद को लेकर शुक्रवार को जमकर बवाल हो गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने अचानक पथराव कर दिया।

प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मदननगर-धरमपुर इलाके में हुए इस पथराव में DSP राजेश जोशी समेत 24 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए। कई जवानों के सिर और शरीर पर चोटें आई हैं। घायलों में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

दरअसल, SECL की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को लेकर ग्रामीणों और प्रशासन के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि उन्हें मुआवजे के बजाय जमीन के बदले जमीन दी जाए।

इसी विवाद के दौरान कुछ दिनों पहले सर्वे करने पहुंची टीम को ग्रामीणों ने कथित तौर पर बंधक बना लिया था। इसी मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम धरमपुर पहुंची थी। कार्रवाई का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।

घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए आसपास के जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। बड़ी संख्या में जवान तैनात हैं और पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी पूरे हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button