chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG POLITICS | भाजपा में खुली कलह, सामूहिक इस्तीफे से हड़कंप!

 

डोंगरगढ़. राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में भाजपा को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। डोंगरगढ़ शहर भाजपा मंडल के 111 सदस्यों ने एक साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

सामूहिक इस्तीफे की वजह शहर मंडल अध्यक्ष जसमीत सिंह बन्नोआना से नाराजगी बताई जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम लिखे गए पत्र में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि पार्टी के वरिष्ठ और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा की जा रही है।

इस्तीफा देने वाले कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष पर गुटबाजी और परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। पत्र में दावा किया गया है कि संगठन के कई फैसले कुछ प्रभावशाली नेताओं और व्यापारियों के दबाव में लिए जा रहे हैं।

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि लगातार पार्टी के लिए काम करने वाले पुराने कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया जा रहा है, जबकि कुछ लोगों को बार-बार महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जा रही हैं।

इससे पहले भी संगठन की कार्यशैली को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाने वाले कुछ कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किए जाने की बात सामने आई थी। अब 111 कार्यकर्ताओं के सामूहिक इस्तीफे से डोंगरगढ़ भाजपा का अंदरूनी असंतोष खुलकर सामने आ गया है।

हालांकि, इस्तीफे में लगाए गए आरोप संबंधित कार्यकर्ताओं के हैं। मंडल अध्यक्ष, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष, जिला भाजपा अध्यक्ष और संगठन की ओर से इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button