chhattisgarhhindi newsनेशनल
COMMONWEALTH GAMES | राजनांदगांव की बेटी ने ग्लास्गो में जीता सिल्वर

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का मान बढ़ाया है। 53 किलोग्राम महिला वेटलिफ्टिंग वर्ग में ज्ञानेश्वरी ने कुल 199 किलो वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया।
ज्ञानेश्वरी ने स्नैच में 88 किलो और क्लीन एंड जर्क में 111 किलो वजन उठाया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने प्रतियोगिता में अपना पर्सनल बेस्ट भी बनाया।
ज्ञानेश्वरी की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी। उनकी जीत के बाद राजनांदगांव में जश्न का माहौल है। परिवार और कोच का कहना है कि यह सिर्फ शुरुआत है। ज्ञानेश्वरी ने भी साफ कहा है कि अगली बार उनका लक्ष्य गोल्ड मेडल जीतना है।



