chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CG LIQUOR SCAM | लॉकडाउन में शराब ढोने वाला ट्रक जब्त, EOW की ताबड़तोड़ कार्रवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में EOW-ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। लॉकडाउन के दौरान कथित तौर पर अवैध शराब ढुलाई में इस्तेमाल ट्रक को जब्त कर लिया गया है। जांच एजेंसी का दावा है कि कारोबारी अनवर ढेबर के निर्देश पर इसी ट्रक से एमवी डिस्टलरीज की शराब होटल और बार तक पहुंचाई जाती थी।
जांच में 8,400 पेटी शराब के अवैध परिवहन का खुलासा हुआ है। EOW ने अब तक 24 वाहन जब्त किए हैं। वहीं भिलाई स्थित ऑडिट फर्म के दफ्तर से दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी कब्जे में लिए गए हैं। एजेंसी पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।



