CG SPORTS AWARD | ज्ञानेश्वरी को 30 लाख और DSP पद, CM साय का बड़ा ऐलान

रायपुर। रायपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर राज्य खेल अलंकरण समारोह-2026 का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान खिलाड़ियों को कुल 1 करोड़ 74 लाख 19 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।
कई साल बाद फिर शुरू हुए खेल अलंकरण समारोह को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। बस्तर ओलंपिक और खेलो इंडिया राष्ट्रीय ट्राइबल गेम्स के आयोजन के साथ प्रदेश में तीन नए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी बनाए जा रहे हैं।
ज्ञानेश्वरी यादव को 30 लाख और DSP पद
मुख्यमंत्री ने एशियन गेम्स में प्रदेश का नाम रोशन करने वाली ज्ञानेश्वरी यादव का भी जिक्र किया। उन्हें 30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। साथ ही DSP पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया भी की जा रही है।
सरकार का लक्ष्य प्रदेश के खिलाड़ियों को कॉमनवेल्थ गेम्स और ओलंपिक जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मंचों के लिए तैयार करना है।



