chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

RAIPUR LUXURY SPA RAID | स्पा में रेड, अंदर का खेल देख पुलिस भी हैरान!

 

रायपुर. रायपुर के पंडरी स्थित श्याम स्क्वायर के इशवा लग्जरी स्पा सेंटर में पुलिस ने रेड मारी तो मामला सिर्फ स्पा की जांच तक सीमित नहीं रहा। पुलिस ने यहां से आपत्तिजनक सामग्री मिलने का दावा किया है।

एसीपी स्नेहिल साहू के नेतृत्व में सिविल लाइन और देवेंद्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। पूछताछ में पुलिस के मुताबिक, स्पा में दूसरे राज्यों से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराए जाने की जानकारी सामने आई।

पुलिस का कहना है कि स्पा में काम करने वाली युवतियों ने संचालक और मैनेजर पर जबरन देह व्यापार कराने के आरोप लगाए हैं। इसके बाद स्पा संचालक हरविंदर सिंह ग्रोवर और मैनेजर मुकेश कुमार वर्मा के खिलाफ देवेंद्र नगर थाने में पीटा एक्ट 1956 के तहत मामला दर्ज किया गया।

अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि स्पा सेंटर में कथित तौर पर यह गतिविधि कब से और किस तरह चल रही थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button