chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG VIRAL VIDEO ACTION | एक वायरल वीडियो से पूरे छत्तीसगढ़ को CM का फरमान!

 

अंबिकापुर। अंबिकापुर में सड़क की बदहाली का वीडियो वायरल हुआ तो मामला सीधे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तक पहुंच गया। मुख्यमंत्री ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत से फोन पर बात की और मौके की स्थिति की जानकारी ली।

खरसिया चौक की सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों और खराब रास्ते के कारण लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए CM ने तत्काल सड़क सुधारने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने गड्ढे भरने, सड़क का समतलीकरण करने और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा है। ज्यादा यातायात वाले इलाकों में पुलिस और यातायात विभाग के साथ समन्वय कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

सिर्फ अंबिकापुर नहीं, पूरे प्रदेश के कलेक्टरों को निर्देश

CM साय ने सभी कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में निर्माणाधीन और खराब सड़कों की नियमित निगरानी करने को कहा है। जरूरत पड़ने पर कलेक्टरों को खुद मौके पर जाकर निरीक्षण करने और संबंधित विभाग व निर्माण एजेंसियों से समन्वय कर सड़क को आवागमन योग्य बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

बारिश के दौरान जहां सड़क खराब, जलभराव या कटाव के कारण दुर्घटना की आशंका हो, वहां तत्काल गड्ढे भरने, समतलीकरण, बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेतक लगाने जैसे जरूरी इंतजाम करने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि मानसून के दौरान सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। वहीं, बारिश खत्म होने के बाद निर्माणाधीन और स्वीकृत सड़क कार्यों में तेजी लाकर उन्हें तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button