chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़राजनीती
CG BIG BREAKING | स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ BJP प्रभारी …
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए छत्तीसगढ़ के लिए स्मृति ईरानी को प्रदेश प्रभारी बनाया है। वहीं सिद्धार्थ शंभु को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। स्मृति ईरानी को हरियाणा का प्रभार भी सौंपा गया है।
इससे पहले अगस्त में घोषित भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया था। अब उन्हें छत्तीसगढ़ और हरियाणा की संगठनात्मक जिम्मेदारी दी गई है।

छत्तीसगढ़ में बदली जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ में इससे पहले नितिन नवीन प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। नई नियुक्ति के बाद संगठन से जुड़े कामकाज की जिम्मेदारी स्मृति ईरानी और सिद्धार्थ शंभु के पास होगी।



