chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

RAIPUR BREAKING | जेल में बंद रामगोपाल अग्रवाल से मिलने पहुंचे भूपेश बघेल

 

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे और वहां बंद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब 10 मिनट तक बातचीत हुई। जेल से बाहर आने के बाद भूपेश बघेल ने कहा कि रामगोपाल अग्रवाल कांग्रेस के कोषाध्यक्ष हैं और उन्हें गलत तरीके से जेल में बंद रखा गया है।

6 मामलों में घिरे हैं रामगोपाल

रामगोपाल अग्रवाल के वकील फैजल रिजवी के मुताबिक, उनके खिलाफ कुल 6 मामले दर्ज हैं। इनमें 2 में जमानत मिल चुकी है, जबकि 4 मामलों में राहत मिलना बाकी है। वकील का दावा है कि किसी भी FIR में रामगोपाल का नाम नहीं है और उन्हें एक आरोपी के बयान के आधार पर फंसाया गया है। उन्होंने इसे राजनीतिक कार्रवाई बताया।

ED के आरोपों में क्या है?

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच कर रही ED का आरोप है कि शराब सिंडिकेट से जुटाए गए करीब 860 से 880 करोड़ रुपये रायपुर के राजीव भवन पहुंचाए गए। एजेंसी के मुताबिक, इस रकम को पहुंचाने में रामगोपाल अग्रवाल की भूमिका थी। ED ने उनकी करीब 9.06 करोड़ रुपये की दो अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं।

रामगोपाल अग्रवाल को 11 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था और वे फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। शराब घोटाले से जुड़े मामलों में हाईकोर्ट से कुछ मामलों में जमानत मिलने के बावजूद अन्य मामलों में राहत नहीं मिलने के कारण उनकी रिहाई नहीं हो सकी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button