chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

BJP POLITICS | छत्तीसगढ़ आएंगे नितिन नबीन और स्मृति ईरानी, जानिए वजह!

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर को होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और पार्टी की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी शामिल होंगे। दोनों नेताओं के दौरे को लेकर प्रदेश बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

नितिन नबीन राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ आएंगे। वे रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आमंत्रण पर उन्होंने छत्तीसगढ़ आने की सहमति दी है।

बीजेपी संगठन इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जरूरी व्यवस्थाओं में जुटा है। आयोजन में जनजातीय समाज की भागीदारी के साथ आदिवासी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े कार्यक्रम भी प्रमुख आकर्षण रहेंगे।

क्यों खास है 15 नवंबर?

हर साल 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है। केंद्र सरकार ने वर्ष 2021 में इस दिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।

इसका उद्देश्य आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करना और जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं और विरासत को सम्मान देना है। ऐसे में इस बार छत्तीसगढ़ में होने वाले आयोजन में बीजेपी के दोनों बड़े नेताओं की मौजूदगी को राजनीतिक और संगठनात्मक नजरिए से भी अहम माना जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button