chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG PATWARI PROTEST | पटवारियों के समर्थन में उतरा कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन


रायपुर।
छत्तीसगढ़ में पटवारियों का अनिश्चितकालीन प्रदर्शन अब और तेज होने के आसार हैं। पटवारियों की मांगों को लेकर कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन भी समर्थन में उतर आया है। फेडरेशन ने लंबित 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते (DA) के भुगतान की मांग को भी आंदोलन में शामिल करते हुए प्रदेशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है।

फेडरेशन के निर्णय के अनुसार, 18 नवंबर को प्रदेश के सभी जिला और ब्लॉक मुख्यालयों में आक्रोश रैली निकाली जाएगी। इसके बाद जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

रविवार को हुई फेडरेशन की आपातकालीन वर्चुअल बैठक में पटवारियों के आंदोलन और कर्मचारियों के लंबित डीए के मुद्दे पर चर्चा हुई। बैठक में पटवारियों के खिलाफ की गई दंडात्मक कार्रवाई की निंदा करते हुए उसे निरस्त करने और उनकी मांगों का जल्द निराकरण करने की मांग की गई।

सीएम से मुलाकात कर रखेंगे मांगें

फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल वर्मा ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात कर कर्मचारियों और पटवारियों की मांगें रखेगा। इसमें लंबित 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय तिथि से एरियर सहित देने की मांग प्रमुख रहेगी।

फेडरेशन ने साफ किया है कि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन के अगले चरण में एक दिवसीय प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में विभिन्न कर्मचारी-अधिकारी संगठनों के प्रांताध्यक्ष शामिल हुए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button