chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
BILASPUR GOODS SHED | रेलवे की पोल खोल गई रिपोर्ट!

बिलासपुर। बिलासपुर रेलवे माल गोदाम को उसलापुर शिफ्ट करने के मामले में हाईकोर्ट में अहम सुनवाई हुई। कोर्ट में पेश कलेक्टर की रिपोर्ट में नए माल गोदाम में कई बुनियादी सुविधाओं की कमी बताई गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, नए परिसर में शेड और गोदाम अधूरे हैं, ट्रकों की आवाजाही के लिए पर्याप्त जगह नहीं है, ड्रेनेज सिस्टम भी नहीं है और एप्रोच रोड की हालत बेहद खराब है। मजदूरों के लिए जरूरी सुविधाएं भी पूरी तरह विकसित नहीं हुई हैं।
याचिकाकर्ता की ओर से कोर्ट में मौके के फोटो पेश कर रेलवे पर गलत जानकारी देने का आरोप लगाया गया। वहीं रेलवे ने दावा किया कि उसलापुर में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को 22 जुलाई से पहले दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली और अंतिम सुनवाई 22 जुलाई को होगी।



