chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG BREAKING | 13 सहायक चिकित्सा प्राध्यापकों की नियुक्ति और पदस्थापना निरस्त

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 13 सहायक चिकित्सा प्राध्यापकों को सरकारी मेडिकल कॉलेजों में मिली नियुक्ति अब निरस्त कर दी गई है। वजह बनी तय समयसीमा के भीतर पद पर कार्यभार ग्रहण नहीं करना।

चिकित्सा शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक, लोक सेवा आयोग से चयनित इन अभ्यर्थियों को अलग-अलग शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक के पद पर नियुक्ति दी गई थी। उन्हें निर्धारित समयावधि में संबंधित पद पर जॉइन करना था।

लेकिन समयसीमा खत्म होने के बावजूद कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर विभाग ने नियुक्ति एवं पदस्थापना निरस्त करने का फैसला लिया।

इन 13 अभ्यर्थियों की पदस्थापना रेडियोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी, एनेस्थीसिया, फिजियोथेरेपी, माइक्रोबायोलॉजी समेत अलग-अलग विषयों में की गई थी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button