chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CG RAID BREAKING | भूपेश के PA रहे केके चंद्राकर के घर ED छापा

रायपुर। भिलाई में मंगलवार सुबह ED की बड़ी कार्रवाई से हलचल मच गई। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के PA बताए जा रहे केके चंद्राकर के घर सुबह करीब 6 बजे दबिश दी।
बताया जा रहा है कि ED की टीम घर के अंदर दस्तावेजों और अन्य जरूरी सामान की जांच कर रही है। कार्रवाई को लेकर फिलहाल आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
जानकारी के मुताबिक, ED की 2 से 3 गाड़ियां केके चंद्राकर के घर पहुंची हैं। पांच से छह अधिकारियों के अंदर मौजूद होने की सूचना है, जबकि घर के बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर ED की यह कार्रवाई किस मामले को लेकर हो रही है? इसकी आधिकारिक जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आने की उम्मीद है।



