chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | हाईकोर्ट को मिलेगा नया चीफ जस्टिस!

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जल्द ही नया मुख्य न्यायाधीश देखने को मिल सकता है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने ओडिशा हाईकोर्ट के जज न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अगला चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश की है।

यह फैसला सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की 6 अगस्त 2026 को हुई बैठक में लिया गया। हालांकि अभी उनकी औपचारिक नियुक्ति नहीं हुई है। फिलहाल कॉलेजियम ने सिर्फ उनके नाम की सिफारिश की है और आगे संवैधानिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियुक्ति होगी।

मौजूदा मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा 4 सितंबर 2026 को रिटायर हो रहे हैं। इसके बाद न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

कौन हैं जस्टिस कृष्ण राम महापात्र?

न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र वर्तमान में ओडिशा हाईकोर्ट के जज हैं। उनका जन्म 18 अप्रैल 1965 को हुआ था और उन्होंने करीब 26 साल तक कानून की अलग-अलग शाखाओं में वकालत की है।

उन्होंने 7 फरवरी 1988 को अधिवक्ता के रूप में नामांकन कराया था और 17 अप्रैल 2015 को ओडिशा हाईकोर्ट के न्यायाधीश बने।

उन्होंने सिविल, क्रिमिनल, सर्विस और संवैधानिक कानून से जुड़े मामलों में काम किया है। वे ओडिशा सरकार और ओडिशा लोक सेवा आयोग समेत कई बड़ी संस्थाओं के अधिवक्ता भी रह चुके हैं।

इधर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस संजय के. अग्रवाल के तबादले की भी सिफारिश की गई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उन्हें राजस्थान हाईकोर्ट भेजने की सिफारिश की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button