CHHATTISGARH BREAKING | चरोदा रेलवे यार्ड में CBI रेड!

दुर्ग। भिलाई के चरोदा स्थित रेलवे PP यार्ड में CBI की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया। रनिंग बिल पास करने के बदले ठेकेदार से मोटी रकम मांगने की शिकायत के बाद CBI टीम ने गुरुवार देर रात यार्ड में दबिश दी।
CBI की टीम सीनियर डीएमई अनमोल उइके से पूछताछ कर रही है। उनके कार्यालय में दस्तावेजों और बिलों से जुड़े रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, सीनियर डीएमई के खिलाफ दिल्ली CBI में शिकायत पहुंची थी। आरोप है कि रेलवे कॉन्ट्रैक्टर के रनिंग बिल पास करने के एवज में कमीशन की मांग की गई।
CBI की टीम ने PP यार्ड का मुख्य गेट बंद कर जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान रेल अधिकारियों और कर्मचारियों की आवाजाही भी रोक दी गई। बताया जा रहा है कि टीम में 10 से 12 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।
फिलहाल CBI की ओर से कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जांच जारी है। PP यार्ड में रेलवे वैगन के मेंटेनेंस का काम होता है और इससे पहले भी 2023 में कमीशनखोरी के आरोपों को लेकर CBI यहां कार्रवाई कर चुकी है।



