hindi newsअन्तर्राष्ट्रीयनेशनल

INDIA PAKISTAN OPEN LETTER | 117 हस्तियों की मोदी-शहबाज से अपील!

 

रायपुर। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के माहौल में 117 बड़ी हस्तियां एक साथ सामने आई हैं। दोनों देशों के सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शहबाज शरीफ को खुला पत्र लिखकर रिश्ते सामान्य करने की अपील की है।

इस संयुक्त पहल में भारत के 61 और पाकिस्तान के 56 प्रमुख लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं। उनका कहना है कि लगातार बढ़ती दुश्मनी और तनाव का सबसे ज्यादा नुकसान आम लोगों और युवाओं के भविष्य को हो रहा है।

पत्र में दोनों सरकारों से बातचीत की प्रक्रिया दोबारा शुरू करने, नई दिल्ली और इस्लामाबाद में उच्चायुक्तों की नियुक्ति बहाल करने, वीजा सेवाएं शुरू करने और हवाई संपर्क फिर से बहाल करने की मांग की गई है।

साथ ही अटारी-वाघा सीमा को व्यापार और आम लोगों की आवाजाही के लिए पूरी तरह खोलने तथा श्रीनगर-मुजफ्फराबाद बस सेवा दोबारा शुरू करने का सुझाव भी दिया गया है।

हस्ताक्षरकर्ताओं ने कहा कि भारत और पाकिस्तान मिलकर दुनिया की करीब पांचवें हिस्से की आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में दोनों देशों के लोगों, खासकर युवाओं को संघर्ष नहीं बल्कि शांति, विकास और सहयोग का भविष्य मिलना चाहिए।

इस पत्र पर भारत की ओर से Farooq Abdullah, Mehbooba Mufti, Mani Shankar Aiyar और Mirwaiz Umar Farooq समेत कई प्रमुख हस्तियों ने हस्ताक्षर किए हैं। वहीं पाकिस्तान की ओर से Khurshid Mahmud Kasuri सहित कई नाम शामिल हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button