chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

KEDAR KASHYAP RECORD | केदार कश्यप के नाम सबसे लंबी मंत्री पारी!

 

जगदलपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में केदार कश्यप ने मंत्री पद पर सबसे लंबी पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे करीब 17 साल 9 महीने से राज्य की राजनीति में मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। यह सफर सत्ता परिवर्तन और बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच भी लगातार जारी रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के तीनों कार्यकाल में केदार कश्यप लगातार 15 साल मंत्री रहे। उस दौरान वे राज्य के सबसे कम उम्र के मंत्रियों में शामिल थे। अब विष्णुदेव साय सरकार में वे चौथी बार कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और करीब ढाई साल से सरकार का हिस्सा हैं।

केदार कश्यप की यह लंबी राजनीतिक पारी बस्तर की राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ और छत्तीसगढ़ की सियासत में उनकी लगातार बनी स्वीकार्यता को भी दर्शाती है। करीब ढाई दशक से बस्तर समेत प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहकर उन्होंने अपनी राजनीतिक पहचान को लगातार मजबूत किया है।

इस रिकॉर्ड के मामले में बृजमोहन अग्रवाल उनके बाद आते हैं। रमन सिंह सरकार में करीब 15 साल मंत्री रहने के बाद उन्होंने साय सरकार में भी लगभग छह महीने कैबिनेट मंत्री के तौर पर जिम्मेदारी संभाली। रायपुर से सांसद बनने के बाद उनकी मंत्री पद की पारी समाप्त हुई। उनका कुल मंत्री कार्यकाल करीब 15 साल 6 महीने रहा।

केदार कश्यप के इस रिकॉर्ड पर भाजपा नेता रजनीश पानीग्राही ने उन्हें बधाई दी है। पानीग्राही ने कहा कि केदार कश्यप ने ऐसा राजनीतिक पैमाना तय किया है, जहां तक पहुंचना किसी भी नेता के लिए आसान नहीं है। उन्होंने केदार कश्यप के राजनीतिक सफर की सराहना करते हुए उनके आगे भी लगातार बढ़ने की कामना की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button