RAIPUR POLICE TRANSFER | थानेदारों की नई पोस्टिंग, देखिए किसे मिली जिम्मेदारी!

रायपुर। रायपुर ग्रामीण पुलिसिंग में बड़ा बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्वेता सिन्हा ने तीन थानों के प्रभारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत अभनपुर, सिलतरा और मंदिर हसौद थानों की जिम्मेदारी नए अधिकारियों को सौंपी गई है।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
जारी आदेश के मुताबिक, निरीक्षक आशीष यादव को अभनपुर थाने का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, निरीक्षक सत्येंद्र सिंह श्याम को सिलतरा थाने की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा, एसआई राजेंद्र कंवर को मंदिर हसौद थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
तत्काल पदभार संभालने के निर्देश
पुलिस अधीक्षक श्वेता सिन्हा की ओर से जारी आदेश में तीनों अधिकारियों को तत्काल नई पदस्थापना पर आमद देकर पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस फेरबदल के बाद अब संबंधित थानों में पुलिसिंग की जिम्मेदारी नए अधिकारियों के हाथों में होगी। हालांकि, यह बदलाव किन विशेष कारणों से किया गया है, इसकी जानकारी आदेश में नहीं दी गई है।



