chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
BRAIN DISEASE | छत्तीसगढ़ के युवाओं के दिमाग पर बढ़ता खतरा, पढ़ें ये रिपोर्ट !

रायपुर। छत्तीसगढ़ में युवाओं के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। विशेषज्ञों के मुताबिक, 20 से 40 साल की उम्र के करीब 30% युवा किसी न किसी ब्रेन संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं।
पहले स्ट्रोक, माइग्रेन और ब्रेन फॉगिंग जैसी समस्याएं अधिक उम्र के लोगों में देखी जाती थीं, लेकिन अब 30 से 45 साल के युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।
विशेषज्ञों के मुताबिक, लंबे समय तक स्क्रीन देखना, नींद पूरी न होना, तनाव, जंक फूड और नशे की आदतें इसके प्रमुख कारण हैं।
डॉक्टरों ने युवाओं को नियमित नींद, पर्याप्त पानी, संतुलित खानपान और व्यायाम की सलाह दी है। सड़क दुर्घटनाओं में बिना हेलमेट और शराब पीकर ड्राइविंग से होने वाली गंभीर हेड इंजरी को लेकर भी विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है।



