chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

MUMBAI BIKER DEATH | छत्तीसगढ़ में मुंबई की महिला बाइकर की मौत

 

रायपुर। मुंबई से बस्तर घूमने निकली 24 साल की बाइकर रिद्धि ठक्कर की छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में मौत हो गई। 23 राइडर्स का दल रायपुर से कांकेर की ओर जा रहा था। इसी दौरान धमतरी के पास मरकाटोला घाट में पीछे चल रही रिद्धि की बाइक को ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में रिद्धि गंभीर रूप से घायल हो गईं। साथी बाइकर्स और स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

रिद्धि मुंबई के कांदिवली की रहने वाली थीं। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक और ट्रेलर की तलाश शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव मुंबई भेजने की तैयारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button