chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG BUDGET 2026-27 | 1.72 लाख करोड़ का SANKALP, एक क्लिक में जानिए ऐलान

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,72,000 करोड़ रुपये का अनुमानित SANKALP बजट पेश किया है। सरकार ने इसे “GYAN के उत्थान में GATI की शक्ति” के साथ आगे बढ़ती विकास यात्रा बताया है।

SANKALP के 7 आधार स्तंभ

S – समावेशी विकास
A – अधोसंरचना
N – निवेश
K – कुशल मानव संसाधन
A – अंत्योदय
L – लाइवलीहुड
P – पॉलिसी से परिणाम तक

सरकार का दावा है कि संतुलित विजन से सतत विकास की अप्रतिम यात्रा आगे बढ़ेगी।

बस्तर-सरगुजा पर सबसे बड़ा फोकस

बस्तर एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण को 75-75 करोड़ रुपये

अतिरिक्त पोषण सहायता के लिए 15 करोड़ रुपये

पशुपालन गतिविधियों के लिए 15 करोड़ रुपये

बस्तर नेट परियोजना हेतु 5 करोड़ रुपये

बस्तर एवं सरगुजा ओलंपिक्स के लिए 10 करोड़ रुपये

बस्तर और सरगुजा के सर्वांगीण विकास के लिए विशेष प्रावधान (पोषण, खेल, परिवहन, आजीविका, रोजगार)

बड़े प्रोजेक्ट

इंद्रावती नदी पर मटनार और देउरगांव बैराज निर्माण के लिए 2,024 करोड़ रुपये

कांकेर में मेडकी बैराज निर्माण

दूरस्थ अंचलों तक डिजिटल कनेक्टिविटी विस्तार

शिक्षा का बजट

अबूझमाड़ और जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी के लिए 100 करोड़ रुपये

राज्य के विश्वविद्यालयों को 731 करोड़ रुपये अनुदान

25 नए महाविद्यालय भवनों के निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये

दुर्ग, जशपुर, रायपुर, बलौदाबाजार और रायगढ़ के 5 सरकारी कॉलेजों में उत्कृष्टता केंद्र हेतु 15 करोड़ रुपये

स्वास्थ्य का बजट

कुनकुरी, मनेंद्रगढ़, दंतेवाड़ा, कबीरधाम और जांजगीर-चांपा में मेडिकल कॉलेज

रायपुर के कालीबाड़ी में 200 बिस्तरों वाला MCH

चिरमिरी में जिला अस्पताल निर्माण

मिशन वात्सल्य योजना के लिए 80 करोड़ रुपये

बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लक्ष्य के साथ “स्वस्थ छत्तीसगढ़” का संकल्प

औद्योगिक विकास

23 नए औद्योगिक पार्क, 250 करोड़ रुपये का प्रावधान

औद्योगिक इकाइयों हेतु पूंजी निवेश सब्सिडी – 750 करोड़ रुपये

औद्योगिक भूमि उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 200 करोड़ रुपये

प्रदेश के औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए 100 करोड़ रुपये

नगरीय एवं अधोसंरचना विकास

नगर निगमों में अधोसंरचना विकास के लिए 750 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना – 200 करोड़ रुपये

राज्य राजधानी क्षेत्र विकास – 68 करोड़ रुपये

लोक निर्माण विभाग – 9,450 करोड़ रुपये

जल संसाधन विभाग – 3,500 करोड़ रुपये

ऊर्जा और बिजली

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना – 400 करोड़ रुपये

90 नए 33/11 KV विद्युत उपकेंद्र – 100 करोड़ रुपये

परिवहन और कनेक्टिविटी

मुख्यमंत्री बस सेवा योजना – 10 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री द्रुतगामी सड़क संपर्क योजना – 200 करोड़ रुपये

जगदलपुर और अंबिकापुर में हवाई सेवाओं का विस्तार

सरकार का कहना है कि यह बजट आत्मनिर्भरता, समृद्धि और संतुलित विकास की दिशा में बड़ा कदम है। बस्तर और सरगुजा के कायाकल्प से लेकर युवाओं के सपनों को पंख देने तक, SANKALP बजट 2026-27 में हर क्षेत्र को छूने की कोशिश की गई है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button