OIL REFINERY TEXAS | ट्रंप का बड़ा ऐलान

OIL REFINERY TEXAS | Trump’s big announcement
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने टेक्सास में 300 बिलियन डॉलर की नई तेल रिफाइनरी बनाने का बड़ा ऐलान किया है। खास बात यह रही कि इस मेगा प्रोजेक्ट का जिक्र करते हुए उन्होंने भारत और देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एनर्जी कंपनी Reliance Industries को सार्वजनिक तौर पर धन्यवाद कहा।
ट्रंप ने बताया कि टेक्सास के ब्राउन्सविले पोर्ट पर बनने वाली यह रिफाइनरी पिछले 50 साल में अमेरिका में बनने वाली पहली नई ऑयल रिफाइनरी होगी। उन्होंने इसे अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी एनर्जी डील बताया।
ट्रंप ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से अरबों डॉलर का आर्थिक असर होगा और साउथ टेक्सास में हजारों नई नौकरियां पैदा होंगी। उनका दावा है कि यह दुनिया की सबसे साफ और आधुनिक रिफाइनरी में से एक होगी, जो अमेरिका की रिफाइनिंग क्षमता को भी काफी बढ़ाएगी।
यह ऐलान ऐसे समय पर हुआ है जब वेस्ट एशिया में ईरान से जुड़ा तनाव तेजी से बढ़ रहा है और कई खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों और एनर्जी फैसिलिटीज पर हमलों की खबरें सामने आ रही हैं।
ट्रंप ने इसे अपने “अमेरिका फर्स्ट” एजेंडे का हिस्सा बताते हुए कहा कि उनकी नीतियों की वजह से बड़े निवेश दोबारा अमेरिका लौट रहे हैं और इससे ग्लोबल एनर्जी मार्केट में भी बड़ा असर पड़ेगा।



