RAIPUR SUICIDE CASE | विंग कमांडर की संदिग्ध मौत

रायपुर। राजधानी Raipur के विधायक कॉलोनी पुरैना इलाके से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। यहां रहने वाले विंग कमांडर Vipul Yadav ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।
घटना की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सुबह घर के अंदर से कोई हलचल नहीं होने पर आसपास के लोगों को शक हुआ। इसके बाद मामला सामने आया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
जानकारी के मुताबिक विंग कमांडर विपुल यादव विधायक कॉलोनी पुरैना में 79 नंबर के बगलें में रहते थे। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि विपुल यादव मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले थे और फिलहाल रायपुर में पदस्थ थे। फिलहाल आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि उन्होंने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।



