CHHATTISGARH | बस्तर में बड़ा ब्रेक… 47 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर

रायपुर। बस्तर में नक्सल नेटवर्क को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। तेलंगाना में 47 माओवादी कैडर एक साथ पुलिस के सामने सरेंडर कर गए। चौंकाने वाली बात ये है कि ये सभी दक्षिण बस्तर डिवीजनल कमेटी से जुड़े थे, यानी वही इलाका जहां सबसे ज्यादा नक्सल एक्टिविटी होती थी।
सरेंडर के दौरान माओवादियों ने 32 हथियार भी सौंपे, जिनमें AK-47, INSAS, SLR और LMG जैसे खतरनाक हथियार शामिल हैं। इतना ही नहीं, 500 से ज्यादा जिंदा कारतूस और विस्फोटक भी मिले हैं।
इस सरेंडर में बड़े नाम भी शामिल हैं। हेमला अइथु उर्फ विज्जा और पोडियम लच्छू जैसे टॉप कमांडर भी हथियार डाल चुके हैं। माना जा रहा है कि इससे माओवादी संगठन की कमर टूट गई है।
लगातार हो रहे सरेंडर से साफ संकेत है कि बस्तर में नक्सलियों का दबदबा अब कमजोर पड़ रहा है। जांच एजेंसियां मान रही हैं कि पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं और लोकल नेटवर्क पर भी अब सख्त कार्रवाई होगी।



