chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

RAIPUR BREAKING | अशोका रतन अपार्टमेंट में BTech छात्र की मौत

 

रायपुर। रायपुर के पॉश अशोका रतन अपार्टमेंट में गुरुवार को दर्दनाक घटना हो गई। BTech छात्र गौरव जायसवाल ने बिल्डिंग की 6वीं मंजिल से छलांग लगा दी। नीचे गिरने के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना पंडरी थाना इलाके की है। बताया जा रहा है कि गौरव पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में था। हालांकि उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसका साफ कारण अभी सामने नहीं आया है।

जैसे ही छात्र के कूदने की खबर फैली, अपार्टमेंट में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और पड़ोसी तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

पुलिस के मुताबिक गौरव परिवार का इकलौता बेटा था। घर में दो बहनें हैं। घटना के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया है। फिलहाल पुलिस मोबाइल और बाकी चीजों की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या की वजह पता चल सके।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button