chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | निलंबित शिक्षकों पर सरकार का बड़ा फैसला

 

रायपुर। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग अब 800 से ज्यादा निलंबित शिक्षकों के मामलों की समीक्षा करने जा रहा है। पात्र पाए जाने वाले शिक्षकों को बहाल कर जरूरत वाले स्कूलों में पदस्थ किया जा सकता है।

विभाग ऐसे स्कूलों की सूची तैयार करा रहा है, जहां युक्तियुक्तकरण के बाद सिर्फ एक शिक्षक रह गया है या छात्रों की संख्या के मुकाबले शिक्षक कम हैं।

मनपसंद पोस्टिंग नहीं, जरूरत के हिसाब से तैनाती

बहाली के बाद शिक्षकों को मनपसंद जगह पर पोस्टिंग देने के बजाय स्कूलों की जरूरत के आधार पर पदस्थ किया जाएगा। यानी जहां शिक्षकों की सबसे ज्यादा कमी है, बहाल शिक्षकों को वहीं भेजने की तैयारी है।

हालांकि सभी निलंबित शिक्षकों की बहाली अपने आप नहीं होगी। गंभीर आरोप, विभागीय जांच या कोर्ट में लंबित मामलों की अलग-अलग समीक्षा की जाएगी। प्रकरण की स्थिति और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर फैसला लिया जाएगा।

अटैचमेंट भी खत्म होगा

विभाग ने अटैचमेंट व्यवस्था को लेकर भी सख्ती दिखाई है। दूसरे कार्यालय या स्कूल में अटैच शिक्षक-कर्मचारियों को अपने मूल पदस्थापना स्थल पर लौटना होगा। मूल स्कूल नहीं लौटने पर वेतन रोकने की कार्रवाई की जा सकती है।

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अधिकारियों के साथ हुई बैठक में शिक्षकों की कमी, निलंबित शिक्षकों की समीक्षा और अटैचमेंट समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button