chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CG RAID UPDATE | ED पहुंची बलरामपुर, अपर कलेक्टर से पूछताछ

बलरामपुर। दुर्ग और धमतरी के बाद अब ED की टीम बलरामपुर पहुंच गई है। टीम ने सर्किट हाउस में अपर कलेक्टर चेतन बोरघारिया से पूछताछ शुरू की है।
ED की टीम मंगलवार सुबह दो वाहनों से सर्किट हाउस पहुंची। इसके बाद परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई। चेतन बोरघारिया को सर्किट हाउस बुलाकर पूछताछ की जा रही है।
चेतन बोरघारिया पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में OSD भी रह चुके हैं। हालांकि ED ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि पूछताछ किस मामले या जांच के सिलसिले में हो रही है।



