chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | 200 पटवारी की भर्ती मंजूर!

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने प्रदेश में 200 पटवारी पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी दे दी है।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक प्रदेश के 26 जिलों में पटवारी के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। चयन प्रक्रिया CG Vyapam के माध्यम से पूरी होगी।

26 जिलों में होगी भर्ती

शासन के आदेश के अनुसार अलग-अलग जिलों में रिक्त पदों के आधार पर कुल 200 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

सबसे अधिक 15-15 पद सारंगढ़-बिलाईगढ़, गरियाबंद, बालोद, बेमेतरा और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलों के लिए स्वीकृत किए गए हैं।

बाकी जिलों में भी निर्धारित रिक्त पदों के अनुसार भर्ती होगी।

CG Vyapam के जरिए होगी परीक्षा

पटवारी भर्ती की चयन प्रक्रिया छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल यानी CG Vyapam के जरिए आयोजित की जाएगी।

भर्ती प्रस्ताव पोर्टल पर दर्ज होने के बाद ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। हालांकि, अभी विस्तृत भर्ती विज्ञापन जारी नहीं किया गया है।

इसलिए आवेदन की तारीख, परीक्षा तिथि, योग्यता, आयु सीमा और आवेदन शुल्क जैसी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन आने के बाद ही साफ होगी।

आरक्षण नियमों के तहत भर्ती

शासन ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया संबंधित सेवा भर्ती नियमों और प्रचलित आरक्षण नियमों के तहत की जाएगी।

200 पदों पर सीधी भर्ती की मंजूरी के बाद पटवारी बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक बड़ा अवसर माना जा रहा है।

अब उम्मीदवारों की नजर CG Vyapam की आधिकारिक भर्ती अधिसूचना और ऑनलाइन आवेदन की तारीख पर रहेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button