chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CG HIGH COURT | बिलासपुर हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को तीन नए जज मिल गए हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की अनुशंसा के बाद राष्ट्रपति ने नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। इसके बाद केंद्रीय कानून मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर दी।
कॉलेजियम ने 18 अगस्त 2026 को तीन न्यायिक अधिकारियों के नामों को मंजूरी दी थी। इनमें संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार शामिल हैं।
तीनों की नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद 217(1) के तहत की गई है। तीनों जज कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में काम करेंगे।
हाईकोर्ट प्रशासन ने बेंच और बार कोटे से पांच-पांच नाम कॉलेजियम को भेजे थे। फिलहाल बेंच कोटे से तीन नामों को मंजूरी मिली है। अब बार कोटे से भेजे गए नामों पर भी कॉलेजियम के फैसले का इंतजार है।



