chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
ASIAN GAMES 2026 | कोरबा की संजू ने Asian Games में जीता Gold!
रायपुर। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। फाइनल में भारत ने ईरान को 37-34 से हराया।
इस जीत में छत्तीसगढ़ की संजू देवी भी भारतीय टीम का हिस्सा रहीं। फाइनल में भी संजू ने अहम रेड कर टीम की बढ़त मजबूत करने में योगदान दिया।
गोल्ड जीतने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संजू देवी से फोन पर बात की और उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। CM ने कहा कि संजू की सफलता से छत्तीसगढ़ गौरवान्वित है।
संजू देवी इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और छत्तीसगढ़ में उन्हें खेल के क्षेत्र में सम्मान मिल चुका है।
भारत की महिला कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स में अपना चौथा गोल्ड मेडल जीता है। 2018 को छोड़कर भारत ने महिला कबड्डी के हर एशियन गेम्स संस्करण में स्वर्ण पदक जीता है।



