chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG CONGRESS DHARNA | रातभर थाने में डटे दीपक बैज, PM मोदी के संदेश पर भी दिया जवाब

रायपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज FIR के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पिछले करीब 16 घंटे से खम्हारडीह थाने में धरने पर बैठे हैं। गुरुवार शाम करीब 6 बजे शुरू हुआ धरना शुक्रवार सुबह तक जारी रहा।

दीपक बैज ने कहा कि रात में प्रशासन के साथ कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन अभी तक कोई संतोषजनक समाधान नहीं निकला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बातचीत के लिए तैयार है और टकराव नहीं, बल्कि बातचीत से ही समाधान निकलेगा।

उन्होंने कहा कि सुबह एक बार फिर प्रशासन के साथ बातचीत होगी। दीपक बैज ने कहा कि आगे बढ़ने के रास्ते अभी भी खुले हैं और समाधान की पूरी संभावना है, लेकिन कांग्रेस अपनी मांगों पर मजबूती से कायम है।

बता दें कि रायपुर में भाजपा के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी। इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की थी। इसी कार्रवाई के विरोध में दीपक बैज थाने में धरने पर बैठे हैं।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छात्रों के नाम जारी वीडियो संदेश पर भी दीपक बैज ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पेपर लीक के खिलाफ फास्ट-ट्रैक मैकेनिज्म बनाने की बात तो की, लेकिन किसी की जिम्मेदारी तय नहीं की गई और न ही यह बताया गया कि इसके लिए कौन जवाबदेह है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button