chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

INDIAN RAILWAYS | ट्रेन और स्टेशन पर नियम तोड़ने वालों पर भारी जुर्माना लागू

 

रायपुर। भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए नियमों को पहले से ज्यादा सख्त कर दिया है। अब ट्रेन और स्टेशन पर नियम तोड़ने पर सीधे भारी जुर्माना लगेगा।

बिना टिकट यात्रा करने पर अब 500 रुपए जुर्माना देना होगा, जो पहले 250 रुपए था। वहीं महिला कोच में घुसने पर 2500 रुपए तक का फाइन लगेगा।

इसके अलावा स्मोकिंग करने पर 2000 रुपए, भीख मांगने या बिना अनुमति सामान बेचने पर भी 2000 रुपए तक की पेनाल्टी तय की गई है। रेलवे ने स्टेशनों और ट्रेनों में इसकी अनाउंसमेंट भी शुरू कर दी है।

रेलवे का कहना है कि इन नियमों का मकसद यात्रियों की सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखना है। गंभीर मामलों में मामला कोर्ट तक भी जा सकता है और सजा या जेल का प्रावधान भी है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button