RAIPUR STATE CANCER INSTITUTE | रायपुर कैंसर अस्पताल होगा 7 मंजिला!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कैंसर मरीजों के इलाज को बड़ी राहत मिलने वाली है। रायपुर स्थित राज्य कैंसर संस्थान का अब बड़ा विस्तार होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 39.36 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी है।
नई इमारत 7 मंजिला होगी। ग्राउंड फ्लोर पर प्रशासनिक कार्यालय और आधुनिक पैथोलॉजी लैब बनेगी, जबकि दूसरी से छठी मंजिल तक हर फ्लोर पर 64 बेड की सुविधा रहेगी। इससे मरीजों को इलाज के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
सबसे ऊपर यानी सातवीं मंजिल पर अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर तैयार किया जाएगा। साथ ही डॉक्टरों के लिए ड्यूटी रूम, नर्सिंग स्टेशन और मरीजों के परिजनों के लिए भी बेहतर सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
यहीं नहीं, डॉ. भीमराव आंबेडकर मेमोरियल अस्पताल परिसर में 61.39 करोड़ रुपये की लागत से 200 बेड का नया 5 मंजिला हॉस्टल भी बनाया जाएगा। डॉक्टरों के लिए 2BHK और 3BHK फ्लैट्स का निर्माण भी किया जाएगा।



