chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

RAIPUR THREAT CALL | ढेबर परिवार से 50 करोड़ की मांग!

 

रायपुर। रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देने का मामला सामने आया है। फोन करने वाले ने अनवर ढेबर और एजाज ढेबर का नाम लेकर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और 50 करोड़ रुपए की मांग की।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने ढेबर परिवार के एक कर्मचारी को फोन किया था। खुद को बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताकर रकम नहीं देने पर धमकी दी गई।

मामले की शिकायत के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

नंबर और लोकेशन खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने धमकी देने के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि फोन वास्तव में किसी संगठित गिरोह से जुड़े व्यक्ति ने किया था या फिर गैंग का नाम लेकर डराने की कोशिश की गई।

रंजिश समेत दूसरे एंगल पर भी जांच

पुलिस व्यक्तिगत रंजिश या किसी अन्य विवाद की संभावना को भी जांच में शामिल कर रही है। तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस धमकी की पूरी कड़ी और इसके पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। सबूत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button