GOVINDA HOSPITALISED | बॉलीवुड एक्टर गोविंदा अस्पताल में भर्ती, घर पर बेहोश हुए …

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मंगलवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, गोविंदा अपने घर पर बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
अभिनेता के वकील और करीबी दोस्त ललित बिंदल ने मीडिया से इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गोविंदा की तबीयत कुछ समय से ठीक नहीं लग रही थी, जिसके चलते उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
हालांकि, फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी में इलाज कर रही है। डॉक्टरों ने अभी गोविंदा की स्वास्थ्य स्थिति पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
बता दें कि गोविंदा बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय और प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्होंने 90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्में दीं। उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।



