chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

SAMADHAN APP | रायपुर में किराएदार-नौकर वेरिफिकेशन अब घर बैठे!

 

रायपुर। शहर के मकान मालिकों और कारोबारियों के लिए बड़ी राहत है। अब किराएदार और घरेलू सहायकों का पुलिस वेरिफिकेशन कराने के लिए थाने जाने की जरूरत नहीं होगी। छत्तीसगढ़ पुलिस के समाधान ऐप से घर बैठे आवेदन किया जा सकेगा।

ऐप पर किराएदार या कर्मचारी का नाम-पता दर्ज कर पहचान पत्र और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन सबमिट होने के बाद पुलिस रिकॉर्ड से जानकारी का सत्यापन किया जाएगा और जांच पूरी होने पर वेरिफिकेशन रिपोर्ट ऐप पर ही मिल जाएगी।

पुलिस का कहना है कि डिजिटल वेरिफिकेशन से समय बचेगा और बिना जांच-परख किराएदार या नौकर रखने से होने वाले जोखिम को भी कम किया जा सकेगा। खासकर दूसरे राज्यों से आकर छिपने वाले अपराधियों की पहचान में यह व्यवस्था मददगार हो सकती है।

पुलिस ने मकान मालिकों और व्यवसायियों से अपील की है कि घर या प्रतिष्ठान में काम करने वाले किराएदारों और कर्मचारियों का वेरिफिकेशन जरूर कराएं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button