chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

EXAM CONTROVERSY | PSC भर्ती पर फिर बवाल! उम्र से ज्यादा अभ्यर्थी चयनित ?

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर Chhattisgarh Public Service Commission सुर्खियों में है। इस बार मामला उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर पद की भर्ती का है, जहां चयनित अभ्यर्थी की योग्यता और आयु सीमा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

आरोप है कि कानन वर्मा नामक अभ्यर्थी निर्धारित आयु सीमा से अधिक थे, इसके बावजूद उनका चयन कर लिया गया। बताया जा रहा है कि इस भर्ती के खिलाफ दूसरे अभ्यर्थी साकेत अग्रवाल ने Chhattisgarh High Court में याचिका दायर की थी। हाई कोर्ट ने साकेत अग्रवाल के पक्ष में फैसला देते हुए उन्हें नियुक्ति देने का आदेश भी दिया, लेकिन अब तक विभाग की ओर से कार्रवाई नहीं हुई है।

इस पूरे मामले को लेकर भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास ने राज्यपाल से शिकायत की है। उन्होंने आयोग के तीन सदस्यों प्रवीण वर्मा, संत कुमार पासवान और सरिता उइके की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। ये तीनों सदस्य पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नियुक्त हुए थे। श्रीवास ने आरोप लगाया है कि इनकी गतिविधियां संदिग्ध रही हैं और इनमें से एक सदस्य का संबंध चयनित अभ्यर्थी से बताया जा रहा है।

श्रीवास ने मांग की है कि आयोग की निष्पक्षता बनाए रखने और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ रोकने के लिए इन सदस्यों को तत्काल पद से हटाया जाए और पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कराई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि पहले भी आयोग विवादों में रहा है, इसलिए इस मामले को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए।

अब नजर इस बात पर है कि राज्यपाल और राज्य सरकार इस शिकायत पर क्या कदम उठाते हैं और क्या भर्ती प्रक्रिया की दोबारा समीक्षा होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button