CHHATTISGARH | 5वीं-8वीं की किताबें बदलेंगी!

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूली छात्रों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत अब कक्षा 5वीं, 7वीं और 8वीं का सिलेबस और किताबें बदली जाएंगी। SCERT ने 7 जुलाई से 30 सितंबर तक नई किताबें तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
नई किताबें NCERT के नए फ्रेमवर्क पर आधारित होंगी, लेकिन इनमें छत्तीसगढ़ की संस्कृति, लोकजीवन, जनजातीय इतिहास, तीज-त्योहार, पर्यटन, भूगोल और स्थानीय महापुरुषों को भी जगह मिलेगी।
SCERT के मुताबिक, तीन महीने में विषयवार कार्यशालाएं होंगी। इसमें अध्याय लेखन, अभ्यास प्रश्न, ग्राफिक्स, प्रूफ रीडिंग और अंतिम ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। सितंबर के आखिर में मसौदा शिक्षा स्थायी समिति के सामने रखा जाएगा।
इस चरण में 5वीं और 8वीं के सभी विषयों की किताबें तैयार होंगी, जबकि 7वीं में गणित और योग शिक्षा पर विशेष फोकस रहेगा। इससे पहले पहली, दूसरी, तीसरी और छठी की नई किताबें तैयार की जा चुकी हैं।
Chhattisgarh New Syllabus, NEP 2020 Chhattisgarh, SCERT New Books, Class 5 New Books, Class 7 Syllabus, Class 8 New Syllabus, Chhattisgarh Education News, NCERT Curriculum, School Education CG



