chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CHHATTISGARH | बृजमोहन के बाद अब विजय बघेल भी अफसरों के खिलाफ पहुंचे लोकसभा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सांसद बनाम अफसर विवाद अब और गहरा गया है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब दुर्ग सांसद विजय बघेल ने भी दो नगर निगम आयुक्तों के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष से विशेषाधिकार हनन की शिकायत कर दी है। आरोप है कि अधिकारियों ने फोन तक नहीं उठाया और जनहित के मामलों में सहयोग नहीं किया।
विजय बघेल की शिकायत के बाद लोकसभा सचिवालय ने राज्य शासन और संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा है। इससे पहले बृजमोहन अग्रवाल ने स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया के खिलाफ शिकायत की थी। मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों का अपमान लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है।



